Hapur Crime News युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मूलचंद विहार निवासी एक युवती के दस्तावेज व जमीन के बैनामे को गिरवी रखकर कुछ आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी के 15 लाख रुपये का ऋण कराकर हड़प लिया। पीड़िता को मामले की जानकारी उस समय हुई जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मूलचंद विहार निवासी एक युवती के दस्तावेज व जमीन के बैनामे को गिरवी रखकर कुछ आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी के 15 लाख रुपये का ऋण कराकर हड़प लिया। पीड़िता को मामले की जानकारी उस समय हुई जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसके घर पहुंचे और ऋण की जानकारी देकर किश्त जमा कराने की बात कही। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मूलचंद विहार निवासी वंदना कश्यप ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर गंज में अन्नू सोमानी उर्फ जितेंद्र मोबाइल ठीक करने की दुकान करता है। पीड़िता की उससे जान पहचान थी। वर्ष 2018 में वह अपने साथी प्रदीप शर्मा को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। दोनों ने पीड़िता को बताया कि वह उसकी खाली पड़ी जमीन पर आवास बनाने के लिए ऋण दिला देगा। इसकी ऐवज में आरोपियों ने पीड़िता के बैंक चेक, पेन कार्ड, आधार, कार्ड, बैंक की पासबुक, फोटो व जमीन के बैनामे के दस्तावेज ले लिए। इसके बाद ऋण दिलाने की ऐवज में फाइल चार्ज के नाम आरोपियों ने उससे दस हजार रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी ऋण न मिलने पर पीड़िता ने आरोपियों से दस्तावेज व रुपये वापस लौटाने को कहा।

एेसे पता चला मामला (Hapur Crime News)

इसपर आरोपी उसे टरकाने लगे। काफी दिन बाद आरोपियों ने रुपये व दस्तावेज पीड़िता को वापस कर दिए। पांच जनवरी 2024 को दो अन्य व्यक्ति पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने स्वयं को आईसीआईसीआई होम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी मेरठ का कर्मचारी बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा पीड़िता के नाम पर को ऋण दिया गया है। जिसकी किश्त जमा नहीं की जा रही है। ऋण जमा न करने पर वह उसकी जमीन की नीलामी करा देंगे।

पुलिस कर रही मामले की जांच (Hapur Crime News)

पीड़िता ने उन्हें बताया कि उसने तीन नवंबर 2020 को यूपी ग्रामीण बैंक की हापुड़ शाखा से जमीन के दस्तावेजों पर सात लाख रुपये का ऋण घर बनाने के लिए लिया था। उनके बैंक से पीड़िता ने कोई ऋण नहीं लिया है। छानबीन के दौरान पीड़िता को पता चला कि अन्नू सोमानी उर्फ जितेंद्र ने अपने साथी प्रदीप शर्मा, प्रशांत व आईसीआईसीआई होम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों की मदद से पीड़िता के संपत्ति गिरवी रखकर 31 मार्च 2022 को 15 लाख रुपये का बैंक लोन निकाला था। इस धनराशि को आरोपियों ने हड़प लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये Hapur crime news युवती के नाम पर ऋण लेकर आरोपियों ने हड़पे 15 लाख रुपये

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News