Hapur Crime News टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर कार से टक्कर मारकर टोलकर्मी को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गालंद कट से गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News) कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर कार से टक्कर मारकर टोलकर्मी को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गालंद कट से गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक फरवरी बुधवार की रात कार में सवार अज्ञात एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क देने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने टोल शुल्क देने की बजाय टोल बूम तोड़कर वहां रखे गमलों से टोल कर्मियों पर हमला कर दिया था। सार्वजनिक संपति को भी नुकसान पहुंचाया था और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में टोल प्रबंधन ने कोतवाली में एक दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

कौन है पकड़े गया आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भगवती गार्डन थाना मोहन गार्डन नई दिल्ली निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur crime news टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News