Hapur मानसिक उत्पीड़न से तंग क्रेडिट मैनेजर की मौत, कंपनी के तीन वायरल वीडियो में लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी शशांक भारद्वाज (क्रेडिट मैनेजर) ने दिल्ली रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हुए कथित मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर मंगलवार रात सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल से दिल्ली के एक अस्पताल रेफर किया गया, जहां […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी शशांक भारद्वाज (क्रेडिट मैनेजर) ने दिल्ली रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हुए कथित मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर मंगलवार रात सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल से दिल्ली के एक अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बने वीडियो में शशांक ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों पर शिकायतों के बदले उत्पीड़न और परेशान करने का आरोप लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया।

परिजन का रो रोकर बुरा हाल (Hapur)

परिजनों के अनुसार, शशांक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई हिमांशु, मां सुलेखा और पिता मुनीष भारद्वाज रो-रोकर बेहाल हो गए। परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News