CLOSE AD

Hapur ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गांधी प्रतिमा पर धरना, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नेशनल हेराल्ड संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सीज करने और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)व सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)पर चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार धरना दिया। बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

Hapur  में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी (ED)का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को असंवैधानिक तरीके से जब्त कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट राजनीतिक बदले की भावना से दाखिल की गई है। त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई, तो देशभर में कांग्रेस (Congress)कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह धरना देशव्यापी विरोध का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेसजन केंद्र सरकार के इस रवैये के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज करा रहे हैं।

सरकार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि जब भी राहुल गांधी जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरते हैं और उनकी आवाज बुलंद करते हैं, तब केंद्र सरकार गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करती है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुरैशी ने जोर देकर कहा कि केंद्र का यह कृत्य निंदनीय है और देशभर के कांग्रेसजन इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित

प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने नेशनल हेराल्ड को स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसकी संपत्ति पर कार्रवाई कांग्रेस की आवाज को दबाने की साजिश है। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ खड़े हैं और किसी भी कीमत पर झुकेंगे नहीं।

यह रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, इंद्रराज बांगा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, जाहिद हुसैन, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, नरेश भाटी, धर्मेंद्र कश्यप, कुसुमलता, ऐजाज अहमद, जलज तेवतिया, निसार खान, संदीप कुमार, हारून सिद्दीकी, अब्दुल कलाम, रविन्द्र गुर्जर, सुखपाल गौतम, विनोद कर्दम, शहजाद, अब्दुल कलाम, रईस अन्नू, राहुल, विशाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

add
add

Hapur
Hapur
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News