Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1.19 लाख रुपये किए बरामद

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक कलेक्शन एजेंट ने यूपी 112 पर पुलिस को 1.19 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो मामले फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक कलेक्शन एजेंट ने यूपी 112 पर पुलिस को 1.19 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो मामले फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1.19 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की शाम को बुलंदशहर जनपद के ग्राम औरंगाबाद निवासी भारत फाइनेंमस कंपनी सिंभावली में कार्यरत कलेक्शन एजेंट सौरभ राजपूत ने यूपी 112 पर लूट की सूचना दी। आरोपी ने बताया कि वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रामपुरा बनखंडा रोड पर कलेक्शन कर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे 1.19 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur)

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कंपनी के ब्रांच मैनेजर ग्राम मागोरी पोस्ट फलावदा जनपद मेरठ निवासी आलोक देशपाल व अन्य लोग भी थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकमदा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की जांच में खुली पोल (Hapur)

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो सौरभ राजपूत ने पुलिस को सच्चाई बता दी। उसने बताया कि कंपनी का 30 हजार रुपये उसने एक व्यक्ति को उधार दिया था। लेकिन उसे पैसे वापस नहीं मिली। कंपनी के 45 हजार रुपये उसने खर्च कर लिए थे। कंपनी के 75 हजार रुपये कम होने के कारण वह परेशान हो रहा था, इसी को लेकर उसने लूट की फर्जी सूचना देकर रुपये हड़पने का प्लान बनाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना दिए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद

Add
Add

Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद

Add
Add

Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद

Add
Add

Hapur कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना , पुलिस ने दबोचा 1. 19 लाख रुपये किए बरामद

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News