Hapur सिंभावली पुलिस और बदमाशों के बीच धांय धांय, एक घायल बदमाश समेत चार गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने हाईवे पर वाहनों से तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चार बदमाशों को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने हाईवे पर वाहनों से तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह को सिंभावली थाना क्षेत्र में सिखैड़ा अंडर पास के पास थाना प्रभारी सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हापुड़ की ओर से एक संदिग्ध आयशर कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौन हैं पकड़े गए बदमाश

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम मोहल्ला बुढ्डे पीर सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ निवासी वसीम (घायल), ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर जनपद मेरठ, गुलफाम , शमशाद रोड सैफी मस्जिद के पास पिलखुवा निवासी समानू और ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर जनपद मेरठ निवासी हासिम बताए हैं।

हाईवे किनारे खड़े वाहनों से करते थे तेल चोरी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हाईवे पर खड़े वाहनों से मौका पाकर तेल चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ हापुड़ जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अन्य जनपदों और थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तेल चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त आयशर कैन्टर बरामद किया गया है।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News