Hapur 77वें गणतंत्र दिवस पर Hapur केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल मेडिकोज (एम.जी. बैंक्विट हॉल के सामने), रेलवे रोड हापुड़ पर किया गया। गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं (Hapur) कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की। उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं एवं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल मेडिकोज (एम.जी. बैंक्विट हॉल के सामने), रेलवे रोड हापुड़ पर किया गया।

गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं (Hapur)

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की। उन्होंने समस्त दवा विक्रेताओं एवं उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी केमिस्ट भाई औषधि नियमों के अनुरूप दवाओं का व्यवसाय करें तथा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने का संकल्प लें।

Hapur-
Hapur-

उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री करें (Hapur)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेता केवल उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध हो सकें।

Hapur---
Hapur—

तिरंगे को दी सलामी (Hapur)

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं एवं अतिथियों का महामंत्री विकास गर्ग ने आभार व्यक्त किया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर संजय कुमार अग्रवाल, साधु सिंह, विनीत जिंदल, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण गोयल, अंकुर अग्रवाल, सुशील शर्मा, राजीव डंग, इकबाल सिंह, नीरज डाबरा, बोबिंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, हरीश मित्तल, मोहन सेठी, रजत साहनी, पवन गोयल, राजीव ग्रोवर, गौरव गर्ग, अमित कुमार गोयल, अश्वनी वर्मा, अरुण सचदेवा, नवीन जैन, दीपेश सिंघल, विशाल चुग, अनिल रुहेला, सचिन कुमार, पवन पाल, लईक अहमद, गोपाल अग्रवाल, अरुण चौधरी, कमल चुग, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, हरिओम चुग, निखिल अग्रवाल, मनोज सूरी सहित अनेक दवा विक्रेता उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News