Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur रोडवेज अधिकारियों के निर्देश के बाद भी रोडवेज बसों के संचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है। पिलखुवा, बाबूगढ़, सिंभावली में यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन रोडवेज बसें फ्लाईओवर से होकर निकल जाती है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चौधरी ने एआरएम को बस स्टेशनों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur रोडवेज अधिकारियों के निर्देश के बाद भी रोडवेज बसों के संचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है। पिलखुवा, बाबूगढ़, सिंभावली में यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन रोडवेज बसें फ्लाईओवर से होकर निकल जाती है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चौधरी ने एआरएम को बस स्टेशनों पर वाहनों का आवागमन सुधारने के निर्देश दिए हैं।

इन मार्गों पर होता है बसों का संचालन (Hapur)

हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित विभिन्न मार्गो पर 118 बसों का संचालन होता है। लंबे मार्गो पर अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है। लेकिन बस चालक पिलखुवा, हापुड़, बाबूगढ़, सिंभावली मे बस स्टॉप पर बिना ठहरे फ्लाईओवर से निकल जाते हैं और यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैं।

अन्य संसाधनों का लेना पड़ता है सहारा (Hapur)

ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रियों की संख्या में गिरावट आ रही है और निगम की आय भी प्रभावित होती है। जबकि रोडवेज अधिकारियों को परिचालक द्वारा स्टॉप पर यात्री की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी बसों के संचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए निर्धारित मार्गों से बसों का संचालन किया जाए।

क्या कहते हैं एआरएम (Hapur)

एआरएम रणजीत सिंह का कहना है कि सभी चालक और परिचालकों को फ्लाईओवर के नीचे से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं और परीक्षण के लिए स्टेशन प्रभारी व समय व्यवस्थापक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर इसके बाद भी शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार Hapur फ्लाईओवर से गुजर रही हैं बसें , यात्री नीचे कर रहे इंतजार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News