Hapur के वैठ गांव में लापता महिला का कुएं से बरामद हुआ शव, हत्या की आशंका

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के सिंभावली थाना क्षेत्र के वैठ गांव में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीण आजाद की पत्नी गुलशन परवीन (35 वर्ष) का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस को हत्या की आशंका है, क्योंकि शव को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के सिंभावली थाना क्षेत्र के वैठ गांव में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीण आजाद की पत्नी गुलशन परवीन (35 वर्ष) का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस को हत्या की आशंका है, क्योंकि शव को संदिग्ध हालत में कुएं में फेंका गया प्रतीत होता है। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के मुताबिक, गुलशन परवीन 5 सितंबर से अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों के घरों और संभावित जगहों पर व्यापक तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चिंता बढ़ने पर 17 सितंबर को पति आजाद ने सिंभावली थाने में गुमशुदगी की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजन का रो रोकर बुरा हाल (Hapur)

फिर 19 सितंबर (शुक्रवार) को गांव वालों को कुएं से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिंभावली थाने की टीम ने कुएं की गहन जांच की, जहां गुलशन का सड़ा-गला शव मिला। शव की शिनाख्त होने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और कोहराम मच गया। मृतका के चार मासूम बच्चे तीन बेटियां और एक बेटा अब अनाथों की तरह बिलख रहे हैं। गुलशन की शादी को करीब 14 वर्ष हो चुके थे, और वह परिवार की मुख्य सहारा थीं।

पुलिस जांच: हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ( (Hapur))

पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को कुएं में ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। फिलहाल, विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add
Add

Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News