Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में घर लौट रही महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में घर लौट रही महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि छठें फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या था पूरा मामला (Hapur)

बता दें कि पीड़िता अधिवक्ता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी पुत्री हापुड़ कचहरी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह बछलौता रोड पर बाबा फार्म हाउस से घर की ओर चली तभी गांव के ही चार युवकों ने उसकी बेटी को रोका आर गाली गलौच की गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसकी पुत्री पर फायर कर किया। गोली से उसकी बेटी का मोबाइल फोन टूट गया और वह घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur)

बाबूगढ़ चौराहा पर पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की महिला अधिवक्ता को फायर करने के मामले के दो आरोपी बाइक पर सवार होकर अपने गांव से हापुड़ बाइपास की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अल्लीपुर नगर के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद कर लिया।

यह हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्राम नलीहुसैनपुर निवासी सोनू और हरिओम हैं। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Hapur बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिवक्ता पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News