Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)जिले हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के सबली कट के पास शनिवार तड़के करीब 5 बजे एक जोरदार टक्कर में ट्रक और कंपाइन मशीन (कृषि यंत्र) आपस में भिड़ गए। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य चार का इलाज जारी है। टक्कर के बाद ट्रक और मशीन पलट गईं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, ट्रक चालक गुफराज (पिपलैड़ा गांव निवासी) घायल हुआ। कंपाइन मशीन पर सवार बरेली के अरबाज, जिशान, फय्यूम और मिराजूल भी चपेट में आए। अस्पताल में मिराजूल की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया।
पुलिस कार्रवाई और जांच (Hapur)
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिराजूल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के सटीक कारणों की पड़ताल हो रही है, लेकिन तेज रफ्तार मुख्य वजह मानी जा रही है।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

