Hapur भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हापुड़ में निकली भव्य शोभायात्रा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur भगवान परशुराम जन्मोत्सव (Lord Parshuram Birth Anniversary) के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur भगवान परशुराम जन्मोत्सव (Lord Parshuram Birth Anniversary) के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा से पहले मंदिर में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

इन मार्गों पर निकली शोभा यात्रा

शोभायात्रा दिल्ली रोड स्थित केला देवी मंदिर से शुरू हुई और दिल्ली रोड, मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड, गढ़ रोड, पक्का बाग सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में मौजूद भक्तों ने फूलों की वर्षा कर भगवान परशुराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जगह-जगह भक्तों और सामाजिक संगठनों द्वारा शिकंजी, शीतल पेयजल और अन्य प्रसाद की स्टॉलें लगाई गईं, जिनसे शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ा।

मनमोहक निकली झांकियां

शोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं, जो भगवान परशुराम के जीवन और उनके कार्यों को दर्शा रही थीं। इन झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी ने शोभायात्रा के उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। शोभायात्रा में शामिल भक्त भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़े।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर डा. संजीव वशिष्ठ, अखिलेश पंडित, डा. डीके वशिष्ठ, नानक चंद शर्मा, अरविंद शर्मा, करूण शर्मा, देवेंद्र पंडित, डोली शर्मा, डा.पराग शर्मा, वरुण शर्मा, अशोक शर्मा, निखिल वत्स, प्रफुल्ल सारस्वत,  आयुष शर्मा, वंदना वशिष्ठ, अनुज शर्मा, सचिन शर्मा, जयभगवान शर्मा, अतुल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News