Hapur में क्लीनिक के बाहर हाथ धोते डॉक्टर को अचानक हार्ट अटैक, सीसीटीवी में कैद मौत का मंजर

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दापाड़ा में स्थित एक क्लीनिक के बाहर मंगलवार दोपहर को एक चिकित्सक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक डॉक्टर वाहिद मोहल्ला त्रिलोकीपुरम के निवासी थे और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दापाड़ा में स्थित एक क्लीनिक के बाहर मंगलवार दोपहर को एक चिकित्सक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक डॉक्टर वाहिद मोहल्ला त्रिलोकीपुरम के निवासी थे और गद्दापाड़ा में अपना क्लीनिक चलाते थे। पूरी घटना क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

दोपहर के समय डॉ. वाहिद क्लीनिक से बाहर निकले और पानी के नल पर हाथ धोने लगे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वे अचानक लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े। कुछ सेकंड तक वे वहीं पड़े रहे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें देखा। स्थानीय निवासियों ने तुरंत दौड़कर उनकी मदद की कोशिश की। किसी ने उनके मुंह पर पानी छिड़का, तो किसी ने उन्हें उठाने की कोशिश की। लेकिन हालत गंभीर देखते ही उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सटीक वजह स्पष्ट होगी।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

परिजनों के पहुंचते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। डॉ. वाहिद के तीन बेटे हैं । बड़ा बेटा आरिफ, दूसरा आमिर और सबसे छोटा आकिब। परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ. वाहिद इलाके में काफी लोकप्रिय थे और गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करते थे। उनकी अचानक मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी(Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें अभी इस घटना की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News