Hapur में 18 माह के बच्चे की संदिग्ध हालत में छत से गिरकर मौत, मां पर दादी-चाचा ने लगाया आरोप

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के कोतवाली इलाके के मोहल्ला मजीदपुरा में एक दुखद घटना में 18 माह के बच्चे आहद की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बच्चे की दादी और चाचा ने उसकी मां पर जानबूझकर छत से फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि मां का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के कोतवाली इलाके के मोहल्ला मजीदपुरा में एक दुखद घटना में 18 माह के बच्चे आहद की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बच्चे की दादी और चाचा ने उसकी मां पर जानबूझकर छत से फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि मां का कहना है कि यह हादसा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मजीदपुरा निवासी वसीम, जो कबाड़ी का काम करता है, अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी शबाना, 3 साल की बेटी और 18 माह का बेटा आहद शामिल था। घटना के समय शबाना रसोई में काम कर रही थी। शबाना ने पुलिस को बताया कि आहद खेलते-खेलते छत के किनारे पहुंच गया और वहां से गिर गया। बच्चे को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hapur-
Hapur-

परिवार में आरोप-प्रत्यारोप (Hapur)

मृतक बच्चे की दादी और चाचा ने शबाना पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार में आए दिन विवाद और कलह होती थी, जिसके चलते शबाना ने बच्चे को जानबूझकर छत से फेंका। दूसरी ओर, शबाना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे हादसा बताया।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि बच्चे की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News