Khabarwala24 Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी अपनी सहेली के पापा और उनके दो दोस्तों ने मिलकर सामूहिक रेप किया। यह हैवानियत 13 नवंबर से 25 नवंबर तक चली।
कैसे शुरू हुई पूरी वारदात? (Hapur News)
लड़की की माँ ने बताया कि उनकी बेटी 13 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई थी। पति किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, इसलिए घर में अकेले कमाने वाली माँ ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
25 नवंबर को मिली बेसुध हालत में (Hapur News)
12 दिन बाद यानी 25 नवंबर को लड़की गांधी बाजार में नरेश नाम के शख्स के मकान से बेहोश हालत में बरामद हुई। होश आने पर उसने जो बताया, उससे हर कोई सन्न रह गया।
सहेली ने दी धोखे की कोल्डड्रिंक (Hapur News)
पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली ने उसे अपने घर बुलाया था। वहाँ सहेली ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद सहेली का पिता आशीष अपने दोस्त नरेश और हेमंत को बुला लाया। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई (Hapur News)
लड़की खुद एसएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिली और पूरी आपबीती सुनाई। एसएसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। अभी तक दो आरोपी नरेश और हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आशीष (सहेली का पिता) और उसकी बेटी (सहेली) अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
पिलखुवा कोतवाली इंस्पेक्टर श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामला बहुत गंभीर है। सभी आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
यह घटना एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख देती है कि अपनी ही सहेली और उसके परिवार पर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















