CLOSE

Ganga Express Way हाईवे -9 पर ओवर ब्रिज का कार्य शुरू, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Ganga Express Way मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर बिजौली इंटरचेंज पर फ्लाईओवर का निर्माण होने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है।

अधिकारियों का दावा है कि जिस गति से कार्य किया जा रहा है, इससे इस पुल का निर्माण अगले एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।

तेजी से चल रहा निर्माण कार्य (Ganga Express Way)

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में कार्यदायी संस्था आईआरबी इंफ्रा तेजी दिखा रही है। कंपनी का पूरा जोर पुलों के निर्माण पर है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे को 12 चरणों में विभाजित कर निर्माण कार्य शुरू किया है। कुल 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर 18 फ्लाईओवर व आठ रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जबकि टोल प्लाजा के 12 रैंप भी बनाए जाएंगे।

- Advertisement -

पिलर हुए तैयार (Ganga Express Way)

किठौर रोड पर अटौला के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है। किठौर रोड पर रूट को डायवर्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। लेकिन यहां से सीमित गति के साथ ट्रैफिक निकाला जा रहा है। पुल के दोनों तरफ पिलर तैयार कर दिए गए हैं और इनके ऊपर गाटर डालने का कार्य किया जा रहा है। यहां करीब 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा पुल के दोनों तरफ उतार चढ़ाव के लिए मिट्टी डालने का कार्य भी तेज कर दिया गया है।

क्या कहते है अफसर

आईआरबी इंफ्रा के जीएम अनूप सिंह का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कुंभ-2025 से पहले अगले साल दिसंबर तक पूरा पर अधिक जोर है। इसके लिए निर्माण कंपनी को भी विशेष रूप से निर्देशित किया है। ऐसे में जटिल और महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ एक्सप्रेसवे का काम

सिंभावली। गांव फरीदपुर सिंभावली में गंगा एक्सेसप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि को प्रशासन ने मंगलवार को कब्जामुक्त कराया था। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में यहां पर काम शुरू हुआ। भूमि का उचित मुआवजा न मिलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विरेश चौधरी समेत अन्य किसान करीब आठ माह से धरने पर बैठे हुए थे। मंगलवार को पुलिस और राजस्व टीम ने भूमि को कब्जामुक्त करा दिया था। पुलिस का कहना है कि कार्य में अवरोध उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।

- Advertisement -

कितनी देर में मेरठ से प्रयागराज ?

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मेरठ से प्रयागराज केवल 8 घंटे में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकें। ऐसे में संभव है कि मेरठ से प्रयागराज का सफर इससे भी कम समय में ही पूरा हो जाए। यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे होगा लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर 8 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है।

किन किन जनपदों से गुजरेगा

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होता हुआ प्रयागराज पर खत्म होगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-