Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री

khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का रविवार को विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। जबकि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और व्यापारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत समारोह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का रविवार को विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। जबकि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और व्यापारियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत समारोह और दीप प्रज्जवलन के बाद हुआ। जिसके बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उनके पिता ने वर्ष 2002 में इस संगठन को स्थापित किया था। संगठन का उद्​देश्य सिर्फ इतना था कि प्रदेश के व्यापारियों को राजनीति में लाया जाए। 21 साल के भीतर प्रदेश में ना जाने कितने ही दलों ने अपनी सरकार बनाई, लेकिन व्यापारियों को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी रही, जिसने सबसे ज्यादा व्यापारियों को टिकट दिए। इसका सबसे जीता जागता उदाहरण कुछ समय पहले नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत के चुनाव है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े छह वर्षों से भाजपा सरकार चल रही है। उतर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा प्रदेश है। दिल्ली की कुर्सी यदि कहीं से होकर गुजरती है तो वह उत्तर प्रदेश है। यह प्रदेश 80 सांसदों का प्रतिनिधित्व करता है। एक समय ऐसा भी तक था, जब उत्तर प्रदेश की छवि पूरे देश में क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा अपराध हुए। जब उतर प्रदेश के लोग किसी अन्य राज्य में जाते थे तो वहां होटलों के कमरे तक लोगों को नहीं मिल पाते थे। सपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न यदि किसी वर्ग का हुआ तो वह व्यापारी है। मुकदमे हुए, जेल भेजे गए। सपा सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दी थी। जबरन हफ्ता वसूली और जबरन दुकानों पर कब्जे होते थे।

कानून व्यवस्था को लेकर सपा को घेरा

प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार 2012 में बनी थी। उसके बाद मुजफ्फरनगर में दंगा हो गया। इस दंगे ने पूरे उत्तर प्रदेश की छवि को धूमिल करने का काम किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश दंगे को अभी तक नहीं भूल पाए। दंगे के दोषियों को राजनीतिक संरक्षण समाजवादी पार्टी ने दिया। भाजपा की सरकार में किसी गुड़े या माफिया की हिम्मत है तो वह प्रदेश में गुंडागर्दी कर दे। किसी व्यापारी से वसूली करने की हिम्मत बदमाशों और माफियाओं में नहीं है।

Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री
2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार में हर विभाग में हुआ भ्रष्टाचार

नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने का काम कर रहा है। वर्ष 2004 से 2014 तक देश में कांग्रेस की सरकार थी। इस सरकार में शायद ही ऐसा कोई विभाग होगा, जिसके मंत्री, अधिकारी और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार नहीं किया हो। मंत्रियों पर घोटालों के आरोप लगे। वर्ष 2014 में जब पूर्ण बहुमत की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो एक भी भ्रष्टाचार का आरोप सरकार पर नहीं लगा। तभी तो साढ़े नौ वर्ष बीतने के बाद भी देश की जनता फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को बनाना चाहती है।

जी-20 और ग्लोबल इन्वेटर्स सबमिट हुए सफल

नितिन अग्रवाल ने केंद्र सरकार की अध्यक्षता में हुए जी-20 के सफल होने और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हुए ग्लोबल इन्वेटर्स सबमिट के बारे में भी व्यापारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश प्रतिदिन नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

यह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल मंडल प्रभारी संजय अग्रवाल टायर वाले, जितेंद्र सिंहल,नरेंद्र अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विकास गोल्डी, नगर अध्यक्ष अंकुर कंसल दाल मिल वाले, सुभाष चंद, सचिन, चमन यादव, अनिल टीटू, जितेंद्र, मनोज वाल्मीकि, राहुल बंसल आदि मौजूद रहे।

Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री Hapur दंगों को भूलाकर ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार संगठन के विशाल महासम्मेलन में बोले आबकारी मंत्री

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News