DM Hapur फसल विविधीकरण से किसान अपनी आय दोगुनी करे: डीएम

Khabarwala 24 News Hapur: DM Hapur जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकताओं में प्राथमिक रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। यह आई शिकायतें (DM Hapur) किसान दिवस में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने किसानों की विद्युत, सिंचाई, आवारा पशु, सफाई, भूमि पैमाइश, सड़क, योजनाओं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: DM Hapur जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकताओं में प्राथमिक रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए।

यह आई शिकायतें (DM Hapur)

किसान दिवस में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने किसानों की विद्युत, सिंचाई, आवारा पशु, सफाई, भूमि पैमाइश, सड़क, योजनाओं का लाभ तथा अन्य संबंधित शिकायतों को निर्धारित अवधि में निस्तारित करने के निर्देश दिया। किसान दिवस में किसानों द्वारा श्यामनगर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क के बीच मे होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से यथाशीघ्र रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने ने जनपद के बाबूगढ़ में हाईटेक नर्सरी होने के बारे में किसानों को अवगत कराया । उन्होंने कहा कि इस नर्सरी में किसान अपने बीज देकर रोपण की दशा में वापस प्राप्त कर सकते हैं । इन पौधों को रोपने से जर्मिनेशन बेहतर होता है अतः सभी किसान बंधु इस योजना का लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी से इस योजना का ओरिएंटेशन करने के निर्देश दिए।

फसल विविधीकरण कर किसान बढ़ाएं आए (DM Hapur)

किसानों द्वारा कुचेसर रोड चौपला में सड़क पर पानी भरने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी, बीडीओ तथा तहसीलदार की कमेटी बनाकर के पानी निकासी के लिए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। किसानों द्वारा गांव दतियाना में नल खराब तथा हाल ही मे कावड़ यात्रा निकालने पर समस्या होने से अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने यथाशीघ्र नल को ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसानों से किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण अपना कर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से किसानों की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण और तहसील अध्यक्ष अमित (मोनू त्यागी) सिंचाई विभाग की जर्जर पुलिया का पुन: निर्माण कराने की मांग की।

यह रहे मौजूद (DM Hapur)

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, कृषि अधिकारी, किसानगण तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

Dm hapur फसल विविधीकरण से किसान अपनी आय दोगुनी करे: डीएम Dm hapur फसल विविधीकरण से किसान अपनी आय दोगुनी करे: डीएम Dm hapur फसल विविधीकरण से किसान अपनी आय दोगुनी करे: डीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News