Crime News विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News: Crime News (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर में बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव उनके घर के दरवाजे के गेट पर चुन्नी से लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News: Crime News (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर में बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव उनके घर के दरवाजे के गेट पर चुन्नी से लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वहीं गांव में विवाहिता की मौत को लेकर शोक व्याप्त हो गया।

क्या है पूरा मामला (Crime News)

जानकारी के अनुसार, मृतका नंदनी का पति दीपक कुमार मध्यप्रदेश में एक फैक्ट्री में कार्यरत है। नंदनी अकेले गांव में रहती थी। जबकि उसका पति मध्य प्रदेश में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार की सुबह को ग्रामीणों ने नंदनी का शव चुन्नी से लटका देखा। कुछ ही देर में यह सूचना आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Crime News)

घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Crime News)

थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक और नंदनी की शादी को तीन वर्ष हो चुके थे, और दोनों की यह दूसरी शादी थी। दंपति का कोई संतान नहीं थी, और दीपक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दीपक होली पर घर आया था और उसके बाद वापस मध्य प्रदेश लौट गया था। नंदनी की मृत्यु की सूचना दीपक को दे दी गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा।

गांव में शोक की लहर दौड़ी (Crime News)

घटना ने ग्राम भड़ंगपुर में शोक की लहर पैदा कर दी है। ग्रामीणों और नंदनी के परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Add
Add

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News