Crime News हाईवे -9 के किनारे मिला शव, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित ब्रजघाट दिल्ली रोड पर सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव सोमवार की सुबह मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित ब्रजघाट दिल्ली रोड पर सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव सोमवार की सुबह मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो से तीन दिन पुराना है शव

नेशनल हाईवे -9 पर सड़क किनारे मिले युवक का शव दो से तीन दिन पुराना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले है। जिससे आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। जिससे पुलिस युवक की पहचान नहीं कर सके।

सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

युवक की पहचान करने के लिए पुलिस ने आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवक की पहचान कर आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया जा सके।

पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

क्या कहते है सीओ

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हर बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है। जल्द ही युवक की पहचान की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News