भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद Dheeraj Sahu की सदस्यता

Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu)के परिसर से 300 करोड़ से अधिक नगदी प्राप्त होने को लेकर भाजपाई जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu)के परिसर से 300 करोड़ से अधिक नगदी प्राप्त होने को लेकर भाजपाई जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।

निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की मांग (Dheeraj Sahu)

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया गया कि जैसा सभी समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ कि झारखण्ड के राज्य सभा सांसद के परिसरों से लगभग 300 करोड रूपयों की नकदी बरामद हुई है । किसी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नगदी बरामद होना चिंतनीय और गंभीर विषय है । और वो भी तब जब वो भारतीय संसद के सदस्य हों। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इस अति संवेदनशील विषय पर इस प्रकार के अपराध हेतु समस्त प्राधिकारों प्राप्त अधिकारिक जांच प्राधिकरण से इस प्रकरण से जुडे सभी लोगों पर चाहे वह किसी राजनीतिक पार्टी से हों, प्रभावशाली हों या अन्य हों, की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर दोषियों को चिह्नित कर कानूनसम्वत कार्यवाही सुनिक्षित कराने की कृपा करें।

यह भी पढ़े: Development Work 36 गांवों में 2.5 करोड़ से होंगे विकास कार्य

राष्ट्र के विकास में अपूर्णीय क्षति (Dheeraj Sahu)

जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यह आर्थिक अपराध की वे श्रेणी है जिससे राष्ट्र के विकास में अपूर्णीय क्षति होती है, और एक चयनित या मनोनीत जनप्रतिनिधि यदि इस प्रकार का आर्थिक अपराध करता है तो वह राष्ट्र की जनता के साथ राष्ट्र के संप्रभुता का भी अपराधी है । यह अपराध अक्षम्य है और इस के लिए वह राजनैतिक दल भी दोषी हैं। जिन्होने ऐसे व्यक्ति को चयनित कर संसद का सदस्य मनोनित किया है, ऐसे में उस राजनैतिक दल को भी इस अपराध में शामिल माना जाना चाहिए।

Dheeraj Sahu की राज्य सभा से सदस्य समाप्त कराने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि आप राष्ट्र के सर्वोच्च पदाधिकारी है अतः हम आपसे यह निवेदन करते है कि कृपया इस विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए देश के सर्वोत्तम जांच प्राधिकरण से सभी आवश्यक कार्रवाई करवाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्रित करे और राज्यसभा सांसद कांग्रेस धीरज साहू (Dheeraj Sahu)की सदस्यता समाप्त की जाए।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़ हरेंद्र तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, डॉक्टर पायल गुप्ता , प्रफुल्ल सारस्वत ,मनोज बाल्मिकी, मनोज गौतम, प्रवीण सिंघल, विश्व प्रकाश शर्मा, राजेश अधना, योगेंद्र पंडित, प्रशांत त्यागी, विक्रम तोमर, अनिरुद्ध कस्तला, दीपक भाटी, अलका निम, मोहित पाल, अशोक बबली, जतिन साहनी, अनिल त्यागी, सुनील वर्मा, दिनेश त्यागी, महेश शर्मा, जिनेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, नितेश माहेश्वरी, मनोज जैन व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता

Add
Add

भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता भाजपाई बोले खत्म हो 300 करोड़ के कांग्रेसी सांसद dheeraj sahu की सदस्यता

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News