Hapur News हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अहम बैठक सम्पन्न, सभी प्रस्तावों को मिली मंडलायुक्त की मंजूरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर की अध्यक्षता में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 76 वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। भू उपयोग परिवर्तित करने का प्रस्ताव हुआ पास (Hapur News) बैठक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर की अध्यक्षता में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 76 वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई।

भू उपयोग परिवर्तित करने का प्रस्ताव हुआ पास (Hapur News)

बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल कालेज व चिकित्सालय आदि शिक्षण संस्थाओं के लिए रामा एजूकेशनल सोसाइटी द्वारा क्रय की गई भूमि के भू उपयोग परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पास हो गया। धौलाना तहसील के ग्राम खेड़ा में भू उपयोग ट्रांसपोर्ट नगर से औद्योगिक भू उपयोग में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही हापुड़ महायोजना

स्वैपिंग में शामिल किया गया (Hapur News)

इसके अलावा हापुड़ महायोजना-2031 के तहत प्रस्तावित क्षेत्रीय पार्क और खुले क्षेत्र को आवासीय भू-उपयोग के साथ स्वैप करने का प्रस्ताव भी पास हो गया। ग्राम सबली, रामपुर और हापुड़ खास के विभिन्न खसरा नंबरों में कुल 6.1654 हेक्टेयर (लगभग 34.59 एकड़) भूमि इस स्वैपिंग में शामिल है। यह प्रक्रिया भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 के अनुसार पूरी की जाएगी।

हरिपुर योजना के लिए अतिरिक्त भूमि खरीदने का प्रस्ताव पास (Hapur News)

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़, तहसील व जिला हापुड़ में संचालित हरिपुर आवासीय योजना से जुड़ी अतिरिक्त भूमि खरीदने और पूरी परियोजना को शासन से स्वीकृति प्राप्त करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी (Hapur News)

उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास (विकास शुल्क का निर्धारण, उग्रहण एवं संग्रहण) तृतीय संशोधन नियमावली-2026 को लागू करने, राज्य सरकार के अधीन विकास प्राधिकरणों में लागू भवन एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स 2025 में संशोधन करने, प्राधिकरण सेवा में मृतक आश्रित नियमावली लागू करने और विभिन्न आवासीय योजनाओं में ईडब्लूएस, एलआईजीएवं एमआईजी श्रेणी के रिक्त भवनों के मूल्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यथावत रखते हुए उन्हें “पहले आओ पहले पाओ” योजना के तहत बेचने का निर्णय लिया गया।

शहर के नई गति मिलेगी (Hapur News)

मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर ने बैठक के बाद कहा कि इन फैसलों से हापुड़-पिलखुवा क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा, व्यवस्थित आवास विकास, हरित क्षेत्रों का संरक्षण और शहरी विस्तार को नई गति मिलेगी। प्राधिकरण अब इन स्वीकृत प्रस्तावों को तेजी से जमीनी स्तर पर उतारने की दिशा में कार्य करेगा।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

बैठक में प्राधिकरण की वीसी मुकेश चंद, डीएम कविता मीना, प्रभारी सचिव अमित कादियान, प्राधिकरण के सदस्य मुनेश त्यागी, महेश अग्रवाल समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News