Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एसपी ने कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
रमेश चंद गौतम बने जदीद चौकी प्रभारी (Hapur News)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना हापुड़ देहात की अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी रमेश चंद गौतम को जदीद चौकी का प्रभारी बनाया है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राहुल अत्री को अयोध्यापुरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को ब्रजनाथपुर चौकी का प्रभार सौंपा गया है, जबकि मीडिया सेल के प्रभारी आशु भारद्वाज को साइलो द्वितीय चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
शशांक सिंह बने हापुड़ कोतवाली में एसएसआई (Hapur News)
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को धौलाना थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। हापुड़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शशांक सिंह को कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक गिरीज सिंह, भाव प्रकाश सिंह, अंकुर कुमार, विनीत दीक्षित, यतेंद्र पाल सिंह और मनोहर लाल को थाना सिंभावली में तैनात किया गया है।
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिया निर्णय (Hapur News)
इसके अलावा उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी को जनसूचना सेल का प्रभारी और उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार को सम्मन सेल में तैनात किया गया है।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ये तबादले पूरी तरह से प्रशासनिक जरूरत और जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए पदों पर तैनात अधिकारी सक्रियता से काम करें और अपराध नियंत्रण व जनसेवा पर विशेष ध्यान दें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


