Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News व्यापार बंधु की मासिक बैठक जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हापुड़ के व्यापारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण मांगे रखीं। जिसमें आवारा कुत्ते और बंदरों को पकड़वाने की मांग को जोरशोर से उठाया गया, ताकि आए दिन इन जानवरों द्वारा किए जा रहे हमले रुक सकें।
बंद स्ट्रीट लाइटें चालू कराने की मांग (Hapur News)
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले ने मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू करने, नगर पालिका एवं वन विभाग द्वारा बंदरों व आवारा कुत्तों को पकड़कर हॉल्ट सेंटर में छोड़ने, शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था करने और गढ़ रोड पर निर्माणाधीन नाले का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग (Hapur News)
महामंत्री संजय अग्रवाल ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, मेरठ रोड रेलवे अंडर पास की साफ-सफाई कराने और अंडर पास में लगी लाइटों के केबल को अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव रखा। व्यापारी नेता राजीव गर्ग दतियाना वाले और राजेन्द्र आढ़ती ने मंडी परिषद में शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा नवीन मंडी की दुकानों के टीन शेड की मरम्मत कराने की मांग की।मनीष गर्ग नीटू ने सभी रोडवेज बसों में निर्धारित रूट चार्ट लगाए जाने की जरूरत बताई, ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके। जितेंद्र गोयल ने ब्रजघाट में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का विरोध किया।अन्य व्यापारियों ने पिलखुआ बस स्टैंड, नालों की सफाई और ट्रैफिक लाइट व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए।
डीएम ने दिए शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश (Hapur News)
जिलाधिकारी कविता मीणा ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समाधान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, व्यापार कर आयुक्त जय प्रकाश और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बैठक में भाग लिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


