Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़ रोड पर एचपीडीए द्वारा निर्माणाधीन नाले और सड़क के स्तर को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है। छावनी वाले ललित अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
ललित अग्रवाल ने बताया कि देवनंदिनी फ्लाईओवर से ततारपुर बाईपास तक एचपीडीए द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह नाला वर्तमान सड़क से काफी ऊंचा बनाया गया है, जिसके कारण बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता है। इस समस्या को पहले भी कई बार व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उठाया जा चुका है।
जलभराव की समस्या बनी रहेगी (Hapur News)
आज सुबह से सड़क किनारे की मिट्टी जेसीबी मशीन से हटाई जा रही है, जिससे गढ़ रोड के सभी प्रतिष्ठानों और मोहल्लों के सामने रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। व्यापारियों को अपने दुकानों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।ललित अग्रवाल ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि निर्माणाधीन नाले से सड़क अभी भी लगभग एक फीट से ज्यादा नीची है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी है कि सड़क को अंततः कितना ऊंचा उठाकर बनाया जाएगा। उनका कहना है कि यदि सड़क नाले के अनुसार उचित ऊंचाई पर नहीं बनाई गई तो पानी भरने की समस्या बनी रहेगी।
लाखों रुपये बर्बाद हो जाएंगे (Hapur News)
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क मात्र 3-4 इंच ही ऊंची की गई तो लाखों रुपये की लागत बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में इस धन की बर्बादी की जिम्मेदारी कौन लेगा, यह भी स्पष्ट किया जाए। उन्होंने मांग की है कि गढ़ रोड का निर्माण नाले की निकासी के हिसाब से किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


