तहसीलदार के खिलाफ तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने दिया धरना

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: अधिवक्ताओं का तीसरे दिन शनिवार को तहसीलदार के तबादला की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। कलमबंद हड़ताल के चलते तहसीलदार न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा। लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल के चलते वादकारियों और शिकायतकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के सदस्य अभिषेक तोमर ने बताया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: अधिवक्ताओं का तीसरे दिन शनिवार को तहसीलदार के तबादला की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। कलमबंद हड़ताल के चलते तहसीलदार न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा। लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल के चलते वादकारियों और शिकायतकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बार एसोसिएशन के सदस्य अभिषेक तोमर ने बताया कि जब तक तहसीलदार प्रवीण कुमार का स्थानांतरण धौलाना से नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल अनवरत चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक तो रजिस्ट्री कार्यालय को हड़ताल से अलग रखा गया है, अगर जल्दी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो रजिस्ट्री कार्यालय में भी हड़ताल करने के संबंध में विचार किया जाएगा। इससे पहले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ वार्ता की जा रही है और जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। तहसीलदार ने आरोपों को निराधार बताया है। इस दौरान अमरपाल सिंह, राहुल तोमर, सौरभ तोमर, रणदीप राघव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News