हापुड़ में कार में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर हुई खाक

हापुड़, 29 दिसंबर (khabarwala24)। हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड के मोहल्ला गंगापुरा में रविवार की रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक के घर के बाहर खड़ी यह गाड़ी कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़, 29 दिसंबर (khabarwala24)। हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड के मोहल्ला गंगापुरा में रविवार की रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक के घर के बाहर खड़ी यह गाड़ी कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार को बचाना संभव नहीं हो सका। कार मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।

घटना कैसे हुई

मोहल्ला निवासी गुलशन कुमार सिंभावली के हरोड़ा स्थित कंपोजिट स्कूल में शिक्षक हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वे परिवार के साथ घर पर थे। तभी उनके भाई एडवोकेट महेश कुमार का फोन आया कि कार में आग लग रही है। बाहर निकलकर देखा तो कार में तेज आग धधक रही थी। देखते-देखते पूरी कार आग की लपेट में आ गई।

मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

कार में आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में बाहर निकल आए। किसी ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मेहनत से आग बुझाई, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस और दमकल विभाग की कार्रवाई

कार मालिक गुलशन कुमार परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दी। मुख्य अग्रिशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि रात में ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News