Ambala Accident वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर और ट्रॉली की हुई भिड़ंत , सात की मौत; 20 घायल

Khabarwala 24 News Ambala: Ambala Accident यूपी के बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार से भरी ट्रैवलर की ट्रॉले में भिड़त हो गई। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब दो बजे हुआ। बताया गया कि ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। हादसे में छह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Ambala: Ambala Accident यूपी के बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार से भरी ट्रैवलर की ट्रॉले में भिड़त हो गई। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब दो बजे हुआ। बताया गया कि ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। हादसे में छह माह की बच्ची सहित सात की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।

क्या है पूरा मामला (Ambala Accident)

बताया गया कि 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए एक ही परिवार के सदस्य रवाना हुए थे। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्राले के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्राले ने ब्रेक लगाई तो उनकी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई और काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे की जैसी सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर तुंरत पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल भिजवाया।

पति-पत्नी समेत छह माह की बच्ची ने तोड़ा दम (Ambala Accident)

हादसे में मरने वालों सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज(42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर(46), दीप्ति (छह माह) की मौत हो गई है। अभी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हैं घायल (Ambala Accident)

हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी राजिंद्र, कविता, वंश, सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी नवीन, लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी शिवानी, बेटा आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News