Yogi government योगी सरकार गाय खरीदने के लिए देगी 40 हजार रुपये का अनुदान, जानिए क्या है पूरा मामला

Yogi government Khabarwala24News Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार गौ पालकों की आय बढ़ाने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गौ संवर्धन योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत दूसरे राज्य से साहिवाल, थारपारकर और गिर नस्ल की गाय खरीदने पर गौ पालकों को ट्रांसर्पोटेशन, ट्रांजिट इंश्यारेंस और पशु इंश्यारेंस समेत अन्य मदों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Yogi government Khabarwala24News Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार गौ पालकों की आय बढ़ाने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गौ संवर्धन योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत दूसरे राज्य से साहिवाल, थारपारकर और गिर नस्ल की गाय खरीदने पर गौ पालकों को ट्रांसर्पोटेशन, ट्रांजिट इंश्यारेंस और पशु इंश्यारेंस समेत अन्य मदों पर खर्च होने वाले रुपये पर सब्सिडी दी जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ अधिकतम दो स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर मिलेगी।

Yogi government योगी सरकार गाय खरीदने के लिए देगी 40 हजार रुपये का अनुदान, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या है नंद बाबा मिशन

दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशि भूषण लाल सुशील के मुताबिक कि नंद बाबा मिशन के तहत राज्य में दुग्ध उत्पादन में तेजी लाने के लिए दूसरे राज्यों पंजाब से साहिवाल, राजस्थान से थारपारक और गुजरात से गिर जैसी देशी नस्ल की गाय खरीदने पर ट्रांसर्पोटेशन से संबधित विभिन्न मदों के लिए कुल व्यय का 40 प्रतिशत अधिकतम 40 हजार रुपये प्रति गाय अनुदान दिया जाएगा। यह रुपये गौ पालक को गायों को दूसरे राज्य से प्रदेश में लाने पर पड़ने वाली परिवहन लागत, ट्रांजिस्ट इंश्योरेंस और 3 साल के लिए पशु के इंश्योरेंस पर दी जाएगी।

गाय पालने पर मिलेगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके तहत डेयरी किसानों को देशी नस्ल वाली साहिवाल, गिर, हरियाणा, गंगातीरी और थारपारक गाय पर दस से पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि के रूप में देगी। यह राशि योगी सरकार डेयरी किसान को अधिकतम दो गायों पर देगी। इस धनराशि को दो भागों में बांटा गया है। इसमें साहिवाल, गिर और थारपारक गाय द्वारा आठ से बारह किलो प्रति दिन दूध देने पर दस हजार रुपये और बारह किलो से ज्यादा प्रतिदिन दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाएंगे। वहीं हरियाणा गाय द्वारा प्रति दिन छह से दस किलो दूध देने पर दस हजार और दस किलो से ज्यादा दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा गंगातीरी गाय के 6 से 8 किलो प्रति दिन दूध देने पर दस हजार और आठ किलो से ज्यादा दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये दिये जाएंगे। इससे पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी।

Yogi government योगी सरकार गाय खरीदने के लिए देगी 40 हजार रुपये का अनुदान, जानिए क्या है पूरा मामला Yogi government योगी सरकार गाय खरीदने के लिए देगी 40 हजार रुपये का अनुदान, जानिए क्या है पूरा मामला Yogi government योगी सरकार गाय खरीदने के लिए देगी 40 हजार रुपये का अनुदान, जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News