Weather Report: मॉनसून का अभी करें इंतजार, एंट्री में हो देरी ! हीटवेव से रहेगी राहत, किन किन राज्यों में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Report Khabarwala24 New Delhi : मौसम में बदलाव और सूरज की आंखमिचौली जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला थम गया है और केरल में मॉनसून की दस्तक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैय़ मौसम विभाग ने 4 जून के बाद मॉनसून के केरल तट कर पहुंचने का पूर्वानुमान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala24 New Delhi : मौसम में बदलाव और सूरज की आंखमिचौली जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला थम गया है और केरल में मॉनसून की दस्तक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैय़ मौसम विभाग ने 4 जून के बाद मॉनसून के केरल तट कर पहुंचने का पूर्वानुमान जताया था। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मॉनसून के केरल पहुंचने में अभी 3 से 4 दिन और लग सकते हैंय़ इस बीच कई राज्यों में फिर से पारा में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कई शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है।

क्या रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज, 5 जून को राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 45 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जाएगाय़ वहीं, आज नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता हैय़ इस बीच यहां आसमान में बादल नजर आ सकते हैं.

किन राज्यों का आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। 5 जून की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे तेलंगाना पर निचले स्तरों पर बना हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण निम्न दबाव की रेखा उत्तर बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है। इसके चलते देशभर के कई राज्यों में इन दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा रही है.

किन-किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी की स्थिति आ सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा के दक्षिणी तट और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather report: मॉनसून का अभी करें इंतजार, एंट्री में हो देरी! हीटवेव से रहेगी राहत, किन किन राज्यों में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट Weather report: मॉनसून का अभी करें इंतजार, एंट्री में हो देरी! हीटवेव से रहेगी राहत, किन किन राज्यों में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट Weather report: मॉनसून का अभी करें इंतजार, एंट्री में हो देरी! हीटवेव से रहेगी राहत, किन किन राज्यों में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News