Weather Report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। दोनों राज्यों में लगातार हो रही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। दोनों राज्यों में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है।

Weather report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत और मध्य भारत से सटे राज्यों में बारिश की गतिविधियों में बढ़त दर्ज की जाएगी। वहीं, देश के बाकी राज्यों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 16 अगस्त को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा। राजधानी में आज बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

Weather report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, कल यानी 17 अगस्त से लखनऊ में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।गाजियाबाद में भी आज बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.

Add1
Add1

किन किन राज्यों में भी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं अति भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश देखने को मिलेगी।

Weather report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: नहीं थम रहा पहाड़ों पर बारिश का दौर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News