Weather Report: दिल्ली NCR में हुई बारिश में हुई झमाझम बारिश , मस्त फुहारों के बीच खुली लोगों की नींद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala24 News New Delhi:दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala24 News New Delhi:दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसी के साथ कई इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश शुरू हो गई है।

Weather report: दिल्ली ncr में हुई बारिश में हुई झमाझम बारिश , मस्त फुहारों के बीच खुली लोगों की नींद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

छाए रहेंगे आंशक रूप से बादल

Weather मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटों के साथ सतह पर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक-एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Weather मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कल अपने पूर्वानुमान में बुधवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी अथवा गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की थी।

आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान को सामान्य से चार डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में भी है बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार बुधवार यानी आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने की यहां है संभावना

बुधवार को मध्य प्रदेश, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। IMD ने आगे कहा कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

Weather report: दिल्ली ncr में हुई बारिश में हुई झमाझम बारिश , मस्त फुहारों के बीच खुली लोगों की नींद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली ncr में हुई बारिश में हुई झमाझम बारिश , मस्त फुहारों के बीच खुली लोगों की नींद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली ncr में हुई बारिश में हुई झमाझम बारिश , मस्त फुहारों के बीच खुली लोगों की नींद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News