Virat Kohli Haircut Cost एक बार हेयर कट में विराट कोहली का कितना खर्चा होता है?

Khabarwala 24 News New Delhi: Virat Kohli Haircut Cost दुनियाभर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग है। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपनी स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करते हैं। क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली अपने बाल कटवाने के लिए कितना पैसा खर्च करते हैं। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Virat Kohli Haircut Cost दुनियाभर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग है। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपनी स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करते हैं। क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली अपने बाल कटवाने के लिए कितना पैसा खर्च करते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि विराट कोहली अपने बाल पर कितना पैसा खर्च करते हैं।

विराट कोहली की हेयर कटिंग (Virat Kohli Haircut Cost)

आपको बता दें कि विराट कोहली अपने हेयर कटिंग को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। जानकारी के अनुसार विराट कोहली ने अपने नए हेयरस्टाइल के लिए राशिद सलामनी को 1 लाख रुपए भुगतान करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिम हकीम ने भी बताया कि विराट कोहली अपने बाल कटवाने के लिए कम से कम 1 लाख रुपए का भुगतान करते हैं।

हालांकि विराट कोहली अपने बाल बनवाने के लिए कितना खर्च करते हैं, इस पर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है? लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक बार में विराट कोहली अपने बालों पर कम से कम 1 लाख रुपए खर्च करते हैं.

अपने फैशन और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं (Virat Kohli Haircut Cost)

विराट कोहली किक्रेट के अलावा अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. वो अक्सर नए स्टाइल और नए हेयर स्टाइल में नजर आते हैं। यही कारण है कि उनके फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी फोटोज शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर खासकर विराट कोहली के हेयर स्टाइल को लेकर जिक्र होता रहता है। इतना ही नहीं उनके फैंस अक्सर उनकी हेयर स्टाइल को कापी भी करते हैं।

इसके अलावा विराट अपने ड्रेस के लिए भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। क्योंकि वो अक्सर स्टाइलिश कपड़े और जूते पहनते हैं, जो उनके फैंस को पसंद आता है। गौरतलब है कि इस वक्त विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक 5 मैचों में विराट कोहली 71.33 की एवरेज से 214 रन बना चुके हैं।

मशहूर हेयर डिजाइनर हैं आलिम हकीम

बता दें कि आलिम हकीम एक मशहूर हेयर डिजाइनर हैं। वो बहुत सारे सेलेब्रिटी और क्रिकेटर का बाल काटते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन का लुक, ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर का लुक, ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर का लुक, ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल का लुक, ‘एनिमल’ में बॉबी का लुक, ‘जेलर’ में रजनीकांत का लुक, ‘बाहुबली’ में प्रभास का लुक उन्होंने ही दिया था। उन्होंने कहा कि लगभग 98 प्रतिशत भारतीय फिल्में मेरे द्वारा स्टाइल की जाती हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News