Viral Video छलनी से पानी का न गिरना चमत्कार नहीं विज्ञान है , जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बता रहा है कि गंगा जी के पानी में इतना चमत्कार है कि छलनी से पानी नहीं गिरेगा। वीडियो में एक गिलास में पानी भरकर उसे छलनी पर रखकर उल्टा कर देता है लेकिन गिलास का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बता रहा है कि गंगा जी के पानी में इतना चमत्कार है कि छलनी से पानी नहीं गिरेगा। वीडियो में एक गिलास में पानी भरकर उसे छलनी पर रखकर उल्टा कर देता है लेकिन गिलास का पानी एक बूंद भी नहीं गिरा तो क्या ये सच में चमत्कार है? जवाब है नहीं।

ये विज्ञान है चमत्कार नहीं (Viral Video)

वीडियो बनाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। इसी तरह एक शख्स पानी में खड़े होकर कह रहा है कि मैं छलनी में पानी रोककर दिखा सकता हूं, यह एक चमत्कार है। हालांकि इसमें कोई चमत्कार नहीं है बल्कि विज्ञान है। इसे आप भी घर पर ट्राय कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/watch/?ref=embed_video&v=419423333959401

आपको बता दें कि छलनी में पानी नहीं रुकता है लेकिन विज्ञान की एक तकनीक का इस्तेमाल कर आप छलनी से पानी गिरने से रोक सकते हैं। इसे पृष्ठ तनाव कहते हैं। दरअसल जब आप सावधानी से छलनी पर रखे गिलास को उल्टा करते हैं तो एक परत बन जाती है जो पानी को गिरने से रोकती है।

यूजर ने क्या लिखा (Viral Video)

इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह चमत्कार तो है लेकिन विज्ञान का। एक ने लिखा कि इसी तरह विज्ञान दिखाकर चमत्कार बताते रहो, हम विश्व गुरु बन जाएंगे। एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह ये लोग भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, क्यों ना इनपर भी करवाई की जाए।

वीडियो को Social Message नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो 17 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। हैरानी की बात है कि अधिकतर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और इसके लिए भगवान को याद कर रहे हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इसमें कोई चमत्कार नहीं बल्कि विज्ञान है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News