viral video रील बनाना पड़ गया भारी, लोगों ने स्कूटी उठाकर फ्लाईओवर से नीचे फेंकी, देखिए वायरल वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: viral video सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कई लोग चलती बाईक पर डांस करते हैं तो कोई अजीब हरकतें करते हैं। इस तरह के कई वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उनके चालान भी काटे थे। लोगों के मन से सोशल मीडिया पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: viral video सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कई लोग चलती बाईक पर डांस करते हैं तो कोई अजीब हरकतें करते हैं। इस तरह के कई वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उनके चालान भी काटे थे।

लोगों के मन से सोशल मीडिया पर फेमस होने का भूत सवार है, जिसके लिए वो पब्लिक के बीच जाकर स्टंट करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कर्नाटक से सामने आया है जहां पर स्कूटी से सड़क पर स्टंट करने वालों की स्कूटी को पब्लिक ने पुल से नीचे फेंक दिया।

वायरल हुआ वीडियो (viral video)

सोशल मीडिया रील्स के लिए एक युवक को टुमकुरु नेशनल हाइवे पर स्कूटी से स्टंट करते देखा गया। जिससे गुस्साई भीड़ ने कड़ी चेतावनी के तौर पर उनकी स्कूटी को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल के ऊपर काफी भीड़ जमा है जो एक स्कूटी को उठाकर फ्लाईओवर के नीचे फेंकती नजर आ रही है। नीचे दोनों साइड खड़े लोग सारा मामला चुपचाप देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पुल के ऊपर स्कूटी से किए स्टंट को शूट कर रहे थे।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (viral video)

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा यह अच्छा नहीं है । ये रील एडिक्ट बच्चे कैसे सड़कों पर लोगों को खतरे में डाल रहे हैं। दूसरे ने लिखा कि उन्हें ये स्टंट करके 5 ट्रिलियन रील अपलोड करने देने से ही हम 5 ट्रिलियन रील इकोनॉमी बन जाएंगे। एक ने लिखा उन्होंने दो निब्बाओं को दुर्घटना से बचाया, अच्छा काम! एक लिखता है, आखिरकार, किसी ने कार्रवाई की, चेन्नई में भी ऐसा होने की जरूरत है।

कुछ लोगों ने इसे कानून अपने हाथ में लेना बताया। एक ने लिखा निराश जनता के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, लेकिन इससे सड़क पर जा रहे पैदल चलने वालों की मौत हो जाती, कानून हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News