Viral Video अस्पताल में मरीजों के सामने बनाने लगा रील, पुलिस वाला भी देख रह गया हैरान

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज के युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। कभी कोई जान जोखिम में डालकर रील बनाता है तो कोई कानून तोड़कर। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अस्पताल में डांस कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज के युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। कभी कोई जान जोखिम में डालकर रील बनाता है तो कोई कानून तोड़कर। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अस्पताल में डांस कर रील बना रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में लोग इलाज के लिए लाइन में खड़े हैं और ये शख्स रील बना रहा है।

OPD में बड़ी संख्या में खड़े थे मरीज (Viral Video)

वीडियो राजस्थान के जोधपुर का बताया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में युवक रील बनाने के लिए डांस करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल का है। यह वीडियो उस वक्त बनाया गया जब OPD के बाहर बड़ी संख्या में मरीज खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान ये शख्स महात्मा गांधी अस्पताल में गाने पर नाचने लगा। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है जो मरीजों की देखभाल कर रहा है। पुलिसकर्मी लड़के को डांस करता देख पहले तो चौंक गया लेकिन फिर बिना कुछ कहे अपने काम में लग गया। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

शख्स ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट कर लिखा, लाइन में खड़े सब लोग बोर हो रहे थे सोचा टाइम पास करवा दूं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अस्पताल में इस तरह की रील बनाने पर आपत्ति जता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब डांस करने के लिए कोई जगह नहीं मिली, अस्पताल ही सही?

एक ने लिखा कि शर्म कर ले भाई, अगर यहां आप की फैमिली होती तब भी आप यहां डांस करते क्या? हद होती वह यार किसी चीज की। एक अन्य ने लिखा कि छपरी और इंफ्लुएंसर में यही फर्क होता है। एक अन्य ने लिखा कि अरे भाई तू जगह देख पहले कहां खड़ा है? ऐसे हॉस्पिटल में लोगों को परेशान करने का कोई मतलब है क्या?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News