Viral Reel गंगा घाट पर बना रही थी रील तो मौत हुई फील, मरने से बाल-बाल बची लड़की

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Reel रील बनाना कई बार जानलेवा साबित हो चुका है, कईयों की मौत हो चुकी है। कभी कोई नदी में गिर गया तो कभी ट्रेन की चपेट में आ गया। अब एक लड़की मरते-मरते बची है। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रील […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Reel रील बनाना कई बार जानलेवा साबित हो चुका है, कईयों की मौत हो चुकी है। कभी कोई नदी में गिर गया तो कभी ट्रेन की चपेट में आ गया। अब एक लड़की मरते-मरते बची है। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रील बनाने के दौरान पानी में बहती दिखाई दे रही है। भगवान की पूजा करने का दिखावा करने के दौरान उसकी जान आफत में आ गई।

पानी में गिरकर बहने लगी (Viral Reel)

वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। गंगा घाट पर एक लड़की रील बनाती दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की पहले एक शिवलिंग के आगे हाथ जोड़कर बैठी है। इसके बाद नदी में सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग पर चढ़कर चलने की कोशिश करती है लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी में गिरकर बहने लगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Viral Reel)

कुछ लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक वह कुछ दूर तक बह गई। गनीमत रही है कि बहाव के साथ ही वह किनारे आ गई और उसकी जान बच गई। बहाव तेज था, लिहाजा लड़की बाढ़ की चपेट में आ सकती थी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Viral Reel)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील की शौकीन इस लड़की को थोड़ी सजा देकर भगवान महादेव ने बचा लिया। भगवान महादेव को भी इनका रील बनाना पसंद नहीं आया। एक अन्य ने लिखा कि इन्ही सब की वजह से हमारी संस्कृति पीछे हो रही है। लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये सब भगवान को भी नही छोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और सबक सिखाना चाहिए।

यह भी किए कमेंट्स (Viral Reel)

एक अन्य ने लिखा कि धर्म के नाम पर रील बनाओ और अपने आप को धार्मिक दिखाओ, आजकल अधिकतम ऐसे ही धार्मिक लोग बचे हैं। वास्तविकता से उन्हें कोई लेना देना नहीं होता है। एक ने लिखा कि अब बताओ, वीडियो बनाने वाले को लग रहा है कि वह सब जानबूझकर ऐसा कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसी घटनाओं से अब इंसान दूसरों से सीख नहीं लेता है, जब खुद पर बीतता है तभी वह होश में आता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News