Video Viral गर्लफ्रेंड के गिफ्ट से हिल गई बॉयफ्रेंड की दुनिया, देखिए Video

Khabarwala 24 News New Delhi: Video Viral आप कई बार बाहर जाने से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। ऑनलाइन आपको खाना, पानी कपड़े सब कुछ मिल जाता है। लेकिन हाल ही में एक नई चीज की डिलीवरी होनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Video Viral आप कई बार बाहर जाने से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। ऑनलाइन आपको खाना, पानी कपड़े सब कुछ मिल जाता है। लेकिन हाल ही में एक नई चीज की डिलीवरी होनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घर के सामने डिलीवरी वाला आकर रुकता है। इस दौरान बाहर आने वाले शख्स को उसका पार्सल देता है। इस पार्सल में खास बात ये थी कि वो कोई खाना या कपड़े नहीं बल्कि थप्पड़ थे।

लड़के के होश ही उड़ गए (Video Viral)

इस वीडियो को देखकर लगता है कि इस डिलीवरी को एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए भेजा है। जिस तरह का वो सरप्राइज था उससे लड़के के होश ही उड़ गए। कुछ देर तक वो यकीन नहीं कर पा रहा था कि उसके साथ क्या हुआ है।

गिफ्ट से उड़ गए होश (Video Viral)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय घर के दरवाजे पर खड़ा है, जो किसी के बाहर आने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद लड़का अपने घर से बाहर आता है, डिलीवरी बॉय उसका नाम पूछता है और थप्पड़ों और लात घूंसो की बरसात कर देता है। अच्छे से पिटाई करने के बाद वो कागज में लिखे ऑर्डर को देखता है, जिसमें एक थप्पड़, दो लात दो लात घूंसे का ऑर्डर लिखा था। इस दौरान लड़का पिटाई की वजह पूछता है तो वो बताता है कि ये ऑर्डर आपकी गर्लफ्रेंड ने आपके लिए किया है। वो लड़के से कागज पर साइन कराता है और चला जाता है। वीडियो में लड़का पिटाई खाकर काफी हैरान दिख रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट (Video Viral)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो दीपिका नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। गर्लफ्रेंड के इस अनौखे गिफ्ट पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट में एक ने लिखा कि मैं ही डिलीवरी करने गया था, उसने मुझे ही धो दिया। एक ने लिखा आज कल कुछ भी डिलीवर किया जा रहा है। तीसरा लिखता है ये सीन तो बहुत ही सही है। इस वीडियो को देखकर एक शख्स को अपनी चिंता सताने लगी, उसने लिखा कि बस मुझे कोई ऐसी डिलीवरी देने ना आए। इस वीडियो पर अब तक 44 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News