Accident सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग

Khabarwala24News Garhmukteshwar (Hapur) : Accident  कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्याना रोड पर वेदांता कालेज के सामने बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है मामला  बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नेकनानपुर नानई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Garhmukteshwar (Hapur) : Accident  कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्याना रोड पर वेदांता कालेज के सामने बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला 

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नेकनानपुर नानई में रहने वाले राजेश कुमार का इकलौता पुत्र सचिन पिछले कई दिनों से गढ़ में रहता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बेटियां भी है। वह मजदूरी करता था। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह को सचिन बाइक से सवार होकर किसी कार्य से बहादुरगढ़ क्षेत्र में जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वेदांता कालेज के सामने पहुंचा तो पीछे से आई प्राइवेट बस ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। घायल को राहगीरोें ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Accident सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग

परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

पुत्र की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजेश कुमार सहित अन्य परिजन का रो-रो कर बुरा हाल बना गया। परिजन ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। शीघ्र ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News