सुशील हत्याकांड का पर्दाफाश, अवैध संबंधों के कारण हुई थी हत्या, हिस्ट्रीशिटर व महिला समेत तीन गिरफ्तार

Khabrwala24 News Pilkhuwa : (Crime News) कोतवाली पुलिस ने सुशील हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए कपूरपुर थाने के हिस्ट्रीशिटर और एक महिला सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के चलते योजनाबद्ध तरीके से सुशील की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabrwala24 News Pilkhuwa : (Crime News) कोतवाली पुलिस ने सुशील हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए कपूरपुर थाने के हिस्ट्रीशिटर और एक महिला सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के चलते योजनाबद्ध तरीके से सुशील की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक के कपड़े, तीन मोबाइल फोन, अंगोछा एक मोटरसाइिकल बरामद की है।

कपूरपुर थाना क्षेत्र में मिला था शव

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को मृतक सुशील की बहन ने भाई के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 फरवरी को थाना कपूरपुर क्षेत्र में नहर में एक अज्ञात शव मिला था । जिसकी पहचान सुशील के रूप में हुई थी। इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने टीमों का गठन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस ने सुशील हत्याकांड का पर्दाफाश कर एक महिला सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है

अवैध संबंधों को लेकर हुई हत्या

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णा से उसके अवैध संबंध थे। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी कपूरपुर थाने का हिस्ट्रीशिटर संजय से भी कृष्णा के अवैध संबंध हो गए थे। जिसका विरोध सुशील करने लगा। इस पर अभियुक्त संजय व कृष्णा ने तीसरे साथी शेर सिंह के साथ मिलकर सुशील कुमार की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार आरोपियों ने सुशील की अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर शव को इकलेडी नहर में फेंक दिया था एवं पहचान छिपाने के उद्देश्य से सुशील के कपड़े उताकर जंगल में फेंक दिये थे ।

यह हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि सुशील हत्याकांड में ग्राम समाना निवासी हिस्ट्रीशिटर संजय, ग्राम भोवापुर थाना पिलखुवा निवासी शेर सिहं व बसंत विहार पीतल नगरी थाना कटघरजनपद मुरादाबाद निवासी कृष्णा हैं। हिस्ट्रीशिटर संजय पर पांच, शेर सिंह पर विभिन्न थानों में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News