Registry Paper यूपी में जल्‍द मिलेगा सिर्फ एक पन्‍ने वाला रजिस्‍ट्री पेपर, जानिए क्या है पूरा मामला

Registry Paper Khabarwala24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश वासियों को दस्तावेजों में दर्जनों पन्नों की रजिस्ट्री लगाने के झंझट से जल्द ही निजात मिलने वाली है। आने वाली समय में अब एक पन्ने का रजिस्ट्री प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके लिए सिर्फ 100 रुपये देने पड़ेंगे। प्रमाण पत्र में क्रेता-विक्रेता का नाम और संपत्ति की जानकारी समेत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Registry Paper Khabarwala24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश वासियों को दस्तावेजों में दर्जनों पन्नों की रजिस्ट्री लगाने के झंझट से जल्द ही निजात मिलने वाली है। आने वाली समय में अब एक पन्ने का रजिस्ट्री प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके लिए सिर्फ 100 रुपये देने पड़ेंगे। प्रमाण पत्र में क्रेता-विक्रेता का नाम और संपत्ति की जानकारी समेत पूरा ब्योरा होगा। तीन दिन में प्रमाण-पत्र रजिस्ट्री कार्यालय से मिलेगा।

इसे लेने के लिए ऑनलाइन आईजीआरएसयूपी.जीओवी.इन पर आवेदन करना होगा। इसे कहीं भी दस्तावेजों के रूप में लगाया जा सकेगा। यह जानकारी स्टाम्प राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने कानपुर देहात में रजिस्ट्री कार्यालय के शुभारंभ से लौटकर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। मंत्री ने बताया कि यूपी की हर तहसील में अब रजिस्ट्री कार्यालय होगा।

- Advertisement -

Registry paper यूपी में जल्‍द मिलेगा सिर्फ एक पन्‍ने वाला रजिस्‍ट्री पेपर, जानिए क्या है पूरा मामला

एक क्लिक में सभी रजिस्ट्रियों की मिलेगी जानकारी

मंत्री ने कहा कि दिसंबर तक सभी रजिस्ट्री के रिकॉर्ड डिजिटल कराने हैं। अब एक क्लिक में सभी रजिस्ट्रियों की जानकारी मिल जाएगी। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। आसानी से वेरीफिकेशन हो जाएगा। रिकॉर्ड तलाशने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं। 2002 तक के रिकॉर्डों को फिलहाल डिजिटल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, लोगों को बेहतर माहौल मिलने की वजह से आशियाना बनाने की ख्वाहिश बढ़ी है। जनसुविधा को जनता तक ले जाना है।

योगी सरकार में बढ़ा है राजस्व

यूपी में गिफ्ट डीड योजना लागू होने से लोगों को लाभ मिला है। 2.58 लाख परिवारों ने इसका फायदा उठाया है। 1600 प्रॉपर्टियों की गिफ्ट डीड कई बार हुई है, इसलिए यह संदिग्ध लग रही है। करीबी रिश्तों को फायदा देने के लिए गिफ्ट डीड स्कीम फिर से आ सकती है। इस बार नई योजना में एक सम्पत्ति की एक बार ही गिफ्ट डीड हो सकेगा। मंत्री ने कहा, योगी सरकार आने के बाद राजस्व 16 हजार करोड़ से 28 हजार करोड़ हो गया है। सरकार ने छह साल से सर्किट रेट न बढ़ाकर और पीएम आवास देकर लोगों को राहत पहुंचाई है।

- Advertisement -

Add Registry paper यूपी में जल्‍द मिलेगा सिर्फ एक पन्‍ने वाला रजिस्‍ट्री पेपर, जानिए क्या है पूरा मामला Registry paper यूपी में जल्‍द मिलेगा सिर्फ एक पन्‍ने वाला रजिस्‍ट्री पेपर, जानिए क्या है पूरा मामला Registry paper यूपी में जल्‍द मिलेगा सिर्फ एक पन्‍ने वाला रजिस्‍ट्री पेपर, जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News