Rabari Devi Viral Video राबड़ी देवी बहू के साथ चक्की चलाती दिखीं , खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Rabari Devi Viral Video बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपने देसी अंदाज को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी जमीन से जुड़ी हुई नेता मानी जाती हैं। इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Rabari Devi Viral Video बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपने देसी अंदाज को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी जमीन से जुड़ी हुई नेता मानी जाती हैं। इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में राबड़ी देवी का देसी अंदाज देखने को मिला। इतना ही नहीं, राबड़ी देवी अपनी बहू को चक्की चलाना भी सिखा रही हैं।

वायरल हो रहा रावड़ी देवी का वीडियो (Rabari Devi Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राबड़ी देवी आम गृहिणी की तरह चक्की चलाती दिख रही हैं। चक्की चलाने के तरीके से पता चल रहा है कि वह यह पहली बार नहीं कर रहीं बल्कि उन्हे चक्की चलाने का अनुभव पहले से है। वीडियो के अगले हिस्से में उनकी बहू भी चक्की चलाती दिख रहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे रावड़ी अपनी बहू को चक्की चलाना सिखा रही हैं।

इस वीडियो को @Rajshree yadav नाम से अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। 28 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है। ये वीडियो लोगों को बहुत भा रहा है और इस पर लोगों तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

यूृजर कर रहे कमेंट्स (Rabari Devi Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि राबड़ी देवी से सीख लेनी चाहिए कि पुरानी परंपराओं को कैसे कायम रखना है। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है लेकिन हाथों से अनाज पीस रही हैं। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये सब नौटंकी है, ये अब काम नहीं आने वाली। एक ने लिखा कि सच में राबड़ी जी का परिवार जाता चलाता है या चुनाव के समय आम जनता से जुड़ने के लिए किया जाने वाला रणनीतिक प्रयास है?

एक ने लिखा कि राबड़ी देवी आज भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। एक सास अपनी बहू को चक्की चलाना सिखा रही है। खुबसुरत पल और सास बहू की जोड़ी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चुनाव के वक्त ही इस तरह के वीडियो क्यों शेयर किए जा रहे हैं, एक अलग छवि पेश करने की कोशिश है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News