NIKAY CHUNAV:भाजपा ने सत्ता का रास्ता, सेवा के लिए ही चुना:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

Khabarwala24 News Hapur NIKAY CHUNAV : सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक एेसी पार्टी है जिसने सत्ता का रास्ता सेवा के लिए चुना है। पिछले दस वर्षों से नगर पालिका भाजपा ने चलाई है और निश्चित रूप से शहर में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं, इतने किसी अन्य दल की सरकार में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur NIKAY CHUNAV : सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक एेसी पार्टी है जिसने सत्ता का रास्ता सेवा के लिए चुना है। पिछले दस वर्षों से नगर पालिका भाजपा ने चलाई है और निश्चित रूप से शहर में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं, इतने किसी अन्य दल की सरकार में नहीं हुआ है। वहीं माधव विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

सांसद यहां माधव विकास परिषद के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने भी नगर पालिका को शहर के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि अन्य दलों की सरकार ने पालिका की भूमि पर कब्जे हुए लेकिन भाजपा सरकार ने रामपुर रोड पर स्थिति पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। शहर की सफाई की व्यवस्था अन्य सरकारों की तुलना में बहुत बेहतर रही। शहरवासियों को मूलभूत सुविधा दिलाने का हर संभव प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि शहरवासियों को अटल पार्क की सौगात दी गई। पार्कों में झूले लगवाए गए। शहर के पार्कों का विकास कराने के बाद उनका नाम महापुरुषों और अमर शहीदों के नाम पर रखा गया।

भारत विकास परिषद माधव के अध्यक्ष कपिल एसएम ने कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद व वार्डों में अधिक से अधिक भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनें, इसके लिए हम सबको हर संभव प्रयास करने होंगे। ताकि नगर पालिका में अच्छा बोर्ड बन सकें और शहर में तेजी से विकास कार्य हो सके। नगर पालिका बोर्ड में अधिक से अधिक भाजपा के सभासद पहुंचे ताकि शहर का विकास तेजी से हो सके।

भारत विकास परिषद के संरक्षक संजय कृपाल ने कहा कि ट्रिपल सरकार बनने से शहर का विकास तेजी से होगी। केंद्र और प्रदेश में सरकार भाजपा की सरकार है। अब नगर पालिका में भी भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाया जाएगा।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर उद्यमी अशोक छारिया, सुधीर गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, सुभाष खुराना, लवलीन, संकेत गर्ग, संजय आलू वाले, देवेंद्र, दीपक गोयल, धीरज, विवेक, संजय, विकास पटवारी, डा.विपिन गुप्ता, मनीष मक्खन, मनीष नीटू, राकेश बीड़ी वाले, आशीष मित्तल मौजूद थे।

Nikay chunav:भाजपा ने सत्ता का रास्ता, सेवा के लिए ही चुना:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

Nikay chunav:भाजपा ने सत्ता का रास्ता, सेवा के लिए ही चुना:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

Nikay chunav:भाजपा ने सत्ता का रास्ता, सेवा के लिए ही चुना:सांसद राजेंद्र अग्रवाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News