NIKAY CHUNAV:निकाय चुनाव में भाजपा का लहराएगा परचम

Khabarwala24 News Hapur NIKAY CHUNAV : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया कि निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 17 महापौर की सीट पर भाजपा का परचम लहराएगा। इसके साथ बड़ी संख्या भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य करेंगी। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur NIKAY CHUNAV : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया कि निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 17 महापौर की सीट पर भाजपा का परचम लहराएगा। इसके साथ बड़ी संख्या भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य करेंगी। शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव का प्रचार जोरों पर चल रहा है। दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान होना है। जबकि 13 मई को मतगणना होगी। आज बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा पहुंचे।

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि निकाय चुनाव का आखिर चरण 11 मई को है। सभी बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। बसपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जंगल में जा चुका हाथी का कहीं गुणगान नहीं है। मायावती जी अभी तक निकाय चुनाव में कहीं नजर आई क्या। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहीं धूप में चल रहे हैं क्या ? लेकिन भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री एक दिन में चार चार सभाएं कर रहे हैं। हम छोटा सा चुनाव मानकर नहीं चलते हैं और एक दिन मुख्यमंत्री कर्नाटक में होते हैं और अगले दिन उत्तर प्रदेश में चार-चार सभाएं करते हैं। अभी हाल में ही सीएम योगी ने जनपद मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है कि उत्तर प्रदेश की 17 की 17 महापौर की सीट भाजपा जीतेगी।जनपद हापुड़ में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आपको अपने गली, मोहल्ले, शहर, प्रदेश और देश का विकास करना है तो भाजपा प्रत्याशी को जीताएं।

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सरकार के शासन काल में व्यापारियों का शोषण होता था, उनसे रंगदारी मांगी जाती थी, बच्चों का अपहरण हो जाता था। रंगदारी देने के बावजूद भी जिंदा वापस नहीं लौटकर आता था। व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश से पलायन शुरू कर दिया था। लेकिन जब से प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबसे उत्तर प्रदेश का मोर्चा संभाला है, तब से उत्तर प्रदेश का व्यापारी सम्मान, सुरक्षा के साथ व्यापार कर रहा है और दूसरे प्रदेश के व्यापारी भी आज उत्तर प्रदेश को एक निवेश के रूप में देख रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, जिला संयोजक अशोक बबली, कसेरा एसोसिएशन के मंत्री अमन गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शरण चौबे, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अंकुर कंसल लोहे वाले, अमित शर्मा, मनोज कर्णवाल, अमित त्यागी, अनिल त्यागी, सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

ज्ञान लोक और जवाहरगंज में मतदाताओं से की वार्ता, मांगे वोट

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मोहल्ला ज्ञान लोक में गोल्डी गोयल और जवाहर गंज में नवरतन जैन के यहां मतदाताओं से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कि बदमाशों का क्या हाल हो रहा है यह प्रदेश की जनता से छुपा हुआ नहीं हैं। व्यापारी आज बेखौफ व्यापार कर रहा है। व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। इसके अलावा देश और प्रदेश में रिकार्ड विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हापुड़ गाजियाबाद और उन्होंने कहा कि लोगों को गली में स्ट्रीट लाइट चाहिए या फिर समाजवादी पार्टी की सरकार की तरह अंधेरा चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में हापुड़ स्मार्ट सिटी बनेगा। इस दौरान वार्ड के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Nikay chunav:निकाय चुनाव में भाजपा का लहराएगा परचम

Nikay chunav:निकाय चुनाव में भाजपा का लहराएगा परचम

Nikay chunav:निकाय चुनाव में भाजपा का लहराएगा परचम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News