Nikay chunav UP 2023: निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों ने भी लहराया भाजपा का परचम

Khabarwala24 News Lucknow : Nikay chunav UP 2023: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। निकाय चुनावों में सिर्फ नगर निगम के चुनावों में ही ईवीएम का इस्तेमाल किया गया , ऐसे में नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनावों में बैलेट पेपर का उपयोग किया गया। इन सबके बीच भारतीय जनता […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Lucknow : Nikay chunav UP 2023: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। निकाय चुनावों में सिर्फ नगर निगम के चुनावों में ही ईवीएम का इस्तेमाल किया गया , ऐसे में नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनावों में बैलेट पेपर का उपयोग किया गया।

इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP)के लिए बड़ी उम्मीद जगी है। नगर निगम और नगर पालिका के साथ-साथ नगर पंचायतों में बड़ी जीत हासिल करने वाली भाजपा (BJP) ने इस चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार पर भी दांव खेला था। पूरे प्रदेश में बीजेपी ने 37 नगर पंचायतों में मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया था। इसमें से अब तक पांच ने जीत हासिल की है।

मुरादाबाद मंडल से जीते बीजेपी के दो मुस्लिम प्रत्याशी

आपको बात दें कि मुरादाबाद मंडल में भाजपा (BJP) के दो मुस्लिम प्रत्याशियों को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। मुरादाबाद की भोजपुर धर्मपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की फ़रखन्दा जबीं ने जीत हासिल की। वहीं संभल की सिरसी नगर पंचायत पर भाजपा के कौसर अब्बास ने जीत हासिल की.

क्या भाजपा आगे भी खेलेगी मुस्लिम कार्ड!

इन दोनों मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा (BJP) पहली बार जीती है। इससे भाजपा को अपना मुस्लिम कार्ड आगे भी चलने की उम्मीद जगी है। भाजपा ने मुरादाबाद मंडल में 3 नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में मुस्लिम प्रत्याशी खड़े किए थे।

वहीं गोरखपुर नगर निगम से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी हकीकुन निशा ने चुनाव में भाजपा (BJP) का परचम लहराया है। उधर, अमेठी से वार्ड पार्षद के लिए बीजेपी के टिकट पर जैबा खातून चुनाव लड़ रही थीं. यहां से जैबा खातून भी चुनाव जीत गई हैं। नगर पंचायत सिवालखास के वार्ड 5 से बीजेपी की मुस्लिम प्रत्याशी शहजाद विजयी हुई है। इन्होंने 15 वोटों से चुनाव जीता है।

नगर पंचायत सिवालखास के वार्ड 3 से बीजेपी प्रत्याशी रुखसाना भी चुनाव में विजयी रही हैं। गोपामऊ हरदोई नगर पंचायत अध्यक्ष पर वली मोहम्मद, चिल्लकाना सहारनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष फूल बानो,सिरसी संभल नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास ,धौरा टांडा बरेली नगर पंचायत अध्यक्ष नदीमुल हसन व भोजपुर मुरादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष फ़र्ख़न्दा ज़बी जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का परचम लहराया है।

Nikay chunav up 2023: निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों ने भी लहराया भाजपा का परचम

Nikay chunav up 2023: निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों ने भी लहराया भाजपा का परचम

Nikay chunav up 2023: निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों ने भी लहराया भाजपा का परचम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News