Maharashtra Car Accident Video क्लच ..क्लच चिल्लाता रहा लड़का, खाई में गिर गई कार…

Khabarwala 24 News New Delhi: Maharashtra Car Accident Video रील बनाने के चक्कर में कई बार लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि शायद ही कोई ऐसी घटनाओं से सबक ले रहा है। इस वक्त एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की कार चलाते हुए रील […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Maharashtra Car Accident Video रील बनाने के चक्कर में कई बार लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि शायद ही कोई ऐसी घटनाओं से सबक ले रहा है। इस वक्त एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की कार चलाते हुए रील बनवा रही थी लेकिन इस दौरान हुई एक गलती से कार खाई में जा गिरी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

कंट्रोल से बाहर हो गई कार (Maharashtra Car Accident Video)

घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के दौलताबाद इलाके के सुलीभंजन स्थित दत्त मंदिर के पास का बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने निकली थी और कार चलाने का वीडियो बनवा रही थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की रिवर्स गियर में कार चला रही है लेकिन इसके बाद कार कंट्रोल से बाहर हो गई और दर्दनाक हादसा हुआ।

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया पैर (Maharashtra Car Accident Video)

बताया जा रहा है कि लड़की रिवर्स गियर में कार चला रही थी लेकिन जब कार रोकने की बारी आई तो उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया और कार तेजी से पीछे की ओर गई, जहां खाई थी। लड़की कार समेत खाई में गिर गई। २३ साल की लड़की का श्वेता दीपक सुरवसे था, जो अपने दोस्त शिवराज मुले के साथ घूमने गई थी। हाल ही में उसने कार चलाना सीखा था।

कार में जा गिरी कार (Maharashtra Car Accident Video)

वह कार चलाते हुए का वीडियो रिकॉर्ड करना चाहती थी। वह कार चला रही थी और उसका दोस्त वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तभी उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ा। श्वेता का दोस्त बचाने के लिए दौड़ा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कार खाई में जा गिरी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में श्वेता की मौत हो गई।

वायरल हो रहा वीडियो (Maharashtra Car Accident Video)

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद डरावना है। कार कबाड़ में बदल चुकी थी। श्वेता की बॉडी को रिकवर किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय। इस घटना का वीडियो देखकर लोग भयभीत हो रहे हैं। कुछ लोग इस हादसे के पीछे का कारण रील को बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि नए नए कार सीखे लोगों को कार का पूरा कंट्रोल नहीं देना चाहिए था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News