खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरु पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया, एसपी अभिषेक वर्मा को किया सम्मानित

Khabarwala24 News Hapur : पंथ की सिरमोर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कि धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2023 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरु पर्व पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : पंथ की सिरमोर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कि धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2023 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरु पर्व पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया।

श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद हजूरी रागी जत्था भाई ब्रह्म सिंह ने गुरबाणी का कीर्तन किया। उपरांत भाई सतनाम सिंह के कवि श्री जत्थे ने खालसा साधना दिवस का इतिहास संगत को श्रवण कराया। उपरांत ज्ञानी बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ ने सभी संगत को खालसा साजना दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुदुवारा साहिब में नतमस्तक होकर के मत्था टेकते हुए अरदास की। पुलिस अधीक्षक को उत्तर प्रदेश सिख मिशन की तरफ़ से श्री साहिब तलवार एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया ।डिप्टी कलेक्टर प्रहलाद सिंह ने भी परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया । ज्ञानी प्रभ दयाल सिंह, हेड ग्रंथि ने गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में सरबत के भले की अरदास की इसके बाद गुरु साहिब जी का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर स.भी संगत ने हाजरी लगवाई।

खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरु पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया, एसपी अभिषेक वर्मा को किया सम्मानित खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरु पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया, एसपी अभिषेक वर्मा को किया सम्मानित खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरु पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया, एसपी अभिषेक वर्मा को किया सम्मानित

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News