Kaju Katli महिला ने लूट ली काजू कतली की इज्जत, बना डाला पकौड़ा

Khabarwala 24 News New Delhi: Kaju Katli खाने की डिश पर लोग खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। कुछ लोगों के डिश की जबरदस्त तारीफ होती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ फेमस और वायरल होने के लिए उलटी सीधी डिश बनाते हैं। आपने काजू कतली तो खाई ही होगी, क्या उसके टेस्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Kaju Katli खाने की डिश पर लोग खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। कुछ लोगों के डिश की जबरदस्त तारीफ होती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ फेमस और वायरल होने के लिए उलटी सीधी डिश बनाते हैं। आपने काजू कतली तो खाई ही होगी, क्या उसके टेस्ट में कमी होती है? लेकिन एक महिला ने टेस्ट बढ़ाने के लिए काजू कतली का ही पकौड़ा बना दिया।

काजू कतली का क्या था कसूर (Kaju Katli)

वायरल वीडियो में एक महिला कढ़ाई में तेल गर्म करती दिखाई दे रही है। पास में काजू कतली का डिब्बा रखा हुआ है। महिला से जब पूछा गया कि वह क्या बना रही है तो उसने बताया कि काजू कतली के पकौड़े! महिला ने काजू कतली के पकौड़े बनाकर लोगों को हैरान कर दिया।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर अब इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसने काजू कतली जैसी मिठाई की इज्जत खराब कर दी है। एक अन्य ने लिखा कि हे प्रभु, हे जगन्नाथम ये क्या हुआ, आखिर काजू कतली का क्या कसूर था?

यूजर ने दिए कमेंट (Kaju Katli)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए, यह एक सीरियस क्राइम है, नजदीकी पुलिस थाने को तुरंत इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। एक ने लिखा कि मैं अपनी पसंदीदा मिठाई की इस तरह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा। एक ने लिखा कि काजू कतली जैसी होती है, वैसे ही अच्छी लगती है, उसका भजिया बनाकर अन्याय ना करें।

- Advertisement -

एक ने लिखा कि ये महिला अपने परिवार वालों पर कितना अत्याचार करती होगी, भगवान सबकी रक्षा करे। एक ने लिखा कि उसने सिर्फ वायरल होने के लिए एक ही काजू कतली का पकौड़ा बनाया है। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों का क्या किया जाए यार, ये लोग तो सिर्फ फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं।

आपोक बता दें कि इस वीडियो को @MFuturewala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अधिकतर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News