IAS Transfer:शासन ने किए पांच आईएएस अफसरों के तबादले, मोनिका रानी होंगी बहराइच की डीएम

IAS Transfer Khabarwala24News Lucknow: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का तबादला कर दिया गया है। उनके अलावा देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बदले गए हैं। बहराइच और सहारनपुर के जिलाधिकारी का भी तलाबला हुआ है। शुक्रवार को सरकार ने पांच तबादले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

IAS Transfer Khabarwala24News Lucknow: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का तबादला कर दिया गया है। उनके अलावा देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बदले गए हैं। बहराइच और सहारनपुर के जिलाधिकारी का भी तलाबला हुआ है। शुक्रवार को सरकार ने पांच तबादले किए हैं।

किन-किन अफसरों के हुए तबादले

जानकारी के अनुसार देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्तयोगेश्वर राम मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। दिनेश चंद्र को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का तबादला बहराइच जिलाधिकारी के पद पर किया गया है। सीनियर आईएएस अफसर सुधीर बोबडे को राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और लोकेश राम को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है।

जानिए कौन हैं आईएएस मोनिका रानी

आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली मोनिका रानी 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग गाजियाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई। वह फर्रुखाबाद और चित्रकूट की डीएम रह चुकी हैं। तेज तर्रार छवि की आईएएस अधिकारी मोनिका रानी काफी समय से गौतमबुद्ध नगर के यमुना प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात थीं।

Ias transfer:शासन ने किए पांच आईएएस अफसरों के तबादले, मोनिका रानी होंगी बहराइच की डीएम Ias transfer:शासन ने किए पांच आईएएस अफसरों के तबादले, मोनिका रानी होंगी बहराइच की डीएम Ias transfer:शासन ने किए पांच आईएएस अफसरों के तबादले, मोनिका रानी होंगी बहराइच की डीएम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News