Heatwave : सीएम योगी की हीटवेव पर हाई लेवल बैठक, गर्मी से बचाव के हों पुख्ता इंतजाम के अफसरों को दिए निर्देश

Heatwave Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश में हीट वेव (Heatwave)की वजह से लगातार बढ़ते मरीजों और मौतों को लेकर योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम योगी ने प्रदेश में लू की स्थिति को लेकर आज एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें अधिकारियों को हर स्तर पर बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Heatwave Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश में हीट वेव (Heatwave)की वजह से लगातार बढ़ते मरीजों और मौतों को लेकर योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम योगी ने प्रदेश में लू की स्थिति को लेकर आज एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें अधिकारियों को हर स्तर पर बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि हीटवेव के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए, कहीं भी पेयजल का अभाव न हो, बाजार, मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही बीमारी की स्थिति में चिकित्सकीय सुविधा भी मुहैया करना के निर्देश दिए हैं।

Heatwave : सीएम योगी की हीटवेव पर हाई लेवल बैठक, गर्मी से बचाव के हों पुख्ता इंतजाम के अफसरों को दिए निर्देश

यूपी समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों हीट वेव Heatwave की चपेट की है। भीषण गर्मी और लू की वजह से अचानक अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है वहीं पिछले नौ दिनों में करीब 128 लोगों की मौत से भी अफरा तफरी मची हुई है। , हालांकि इन मौतों की सही वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राज्य में हालात को देखते हुए सीएम योगी ने तत्काल अधिकारियों को आम लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

क्या दिए सीएम योगी ने निर्देश

सीएम योगी ने सभी जगहों पर बिजली और पर्याप्त पानी मुहैया कराने को कहा और निर्देश दिए कि कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। वहीं आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को पहले से दिन के मौसम की जानकारी मिल सके। प्राणि उद्यानों या अभयारण्यों में जानवरों के लिए हीट वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन, उनके चारे और पानी की उचित व्यवस्था के आदेश दिए गए हैं. गोशालाओं में पशुधन के चारे और पानी की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखा जा रहा है, जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसी स्थिति में आम जनजीवन और पशुधन, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं और अस्पतालों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

Heatwave : सीएम योगी की हीटवेव पर हाई लेवल बैठक, गर्मी से बचाव के हों पुख्ता इंतजाम के अफसरों को दिए निर्देश Heatwave : सीएम योगी की हीटवेव पर हाई लेवल बैठक, गर्मी से बचाव के हों पुख्ता इंतजाम के अफसरों को दिए निर्देश Heatwave : सीएम योगी की हीटवेव पर हाई लेवल बैठक, गर्मी से बचाव के हों पुख्ता इंतजाम के अफसरों को दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News